हिमाचल आजकल
शिमला, शिक्षा मंत्री व जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर के अथक प्रयासों से आज जुब्बल तहसील के अंतर्गत झड़ग पंचायत की देवठी अर्शटा सड़क कि प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक पासिंग की गई
कांग्रेस सरकार के गठन के पश्चात में महज 6 महीने के अंतराल में रोहित ठाकुर के प्रयासों से जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में आज 23 वी सड़क व उपचुनाव के पश्चात डेढ़ वर्ष के अंतराल में अभी तक 43वी सड़क की सफल पासिंग संभव हो पाई है जबकि भाजपा के 4 वर्ष के कार्यकाल में मात्र पांच सड़कों की ही पासिंग् हो पाई, विकास के झूठे और खोखले दावे करने वाली पूर्व भाजपा सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल में पूरी विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी की गई और भाजपा के कार्यकाल में इन सभी सड़कों की दुर्गति बनी रही और निर्माण कार्य पूरी तरह से लंबित रहा
ग्राम पंचायत झड़ग की समस्त जनता एवं लाभार्थियों ने इस सड़क की सफलतापूर्वक पासिंग के लिए शिक्षा मंत्री श्री रोहित ठाकुर जी का हार्दिक धन्यवाद और आभार व्यक्त किया



| All Rights Reserved | Website By :