Saturday, April 11, 2026

सरकार क्षेत्रवाद व जातिवाद से ऊपर उठकर विकास को दे रही प्रथामिका: रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने बाग डोमेहर में माता दुर्गा मंदिर में 2 .50 करोड़ से निर्मित होने वाले लंगर भवन का भूमि पूजन किया
हिमाचल आजकल
शिमला 23 जून। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार क्षेत्रवाद और जातिवाद से ऊपर उठकर विकास को प्राथमिकता दे रही है। उनहोंने ने बाग डोमेहर ग्राम पंचायत में माता दुर्गा मंदिर में 2 करोड़ 50 लाख रुपए से निर्मित होने वाले लंगर भवन का भूमि पूजन किया। उनहोने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि वह देव संस्कृति से प्रेरणा लें और अपने भविष्य को बेहतर बनाएं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि क्षेत्र में बाथू-थरोला सडक़ के लिए 20 करोड़ रुपए की डीपीआर स्वीकृत की गई है। जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में संपर्क मार्गों को मजबूत किया जाएगा ताकि किसानों को विपणन की समस्या उत्पन्न न हो। रोहित ठाकुर ने शुक्रवार को कोटखाई उपमंडल में 2 करोड़ 39 लाख रुपए से निर्मित होने वाले खंड विकास अधिकारी कार्यालय का शिलान्यास किया।


इसके बाद उन्होंने विश्राम गृह कोटखाई में पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और राज्य के विकास में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना की। उन्होंने विश्राम गृह में जन समस्याएं भी सुनी और उनके त्वरित समाधान के लिए उपस्थित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने इस अवसर पर जन समस्याएं भी सुनी और लोगों के साथ सीधा संवाद स्थापित किया।
इस अवसर पर मंडल कांग्रेस अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लाइक राम आेस्टा, उपमंडल दण्डाधिकारी राजीव सांख्यान, खंड विकास अधिकारी करण सिंह, पार्टी के पदाधिकारीगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles