Saturday, April 11, 2026

हमारी समृद्ध संस्कृति को आगे ले जाने में अहम भूमिका अदा करते हैं मेलेे व त्यौहार : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री ने कथोग स्कूल भवन निर्माण का एस्टीमेट तैयार करने के दिए निर्देश
हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि बिशु मेले प्राचीन खेलों को जीवंत रखने में अहम भूमिका अदा कर रहा है। उन्होंने कहा कि ठोड़ा खेल महाभारत से जुड़ा हुआ है और इस तरह के आयोजन समृद्ध इतिहास को आगे ले जाने में अहम भूमिका अदा करते हैं। शिक्षा मंत्री ने शुक्रवार को ठियोग उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत कथोग में आयोजित प्राचीन ठोडा उत्सव व बिशु मेले की अध्यक्षता की।
उन्होंने कहा कि पुराने समय में, जब संचार और परिवहन की कोई एेसी सुविधाएं नहीं थी, तो इन मेलों और त्योहारों ने रिश्तेदारों और दूर भौगोलिक स्थानों पर रहने वालों दोस्तों के साथ मुलाकात जैसे सामाजिक सम्मेलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है । उन्होंने कथोग स्कूल भवन निर्माण के लिए विभागीय अधिकारियों को जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश दिए। एस्टीमेट पूरे होने के बाद 20 फीसदी की राशि भवन निर्माण के लिए जारी की जाएगी ताकि स्थानीय छात्रों को भवन निर्माण से उसका लाभ प्राप्त हो सके।


रोहित ठाकुर ने कहा कि यहां पर शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के भी हर संभव प्रयास किए जाएेंगे। प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में 6000 से अधिक रिक्त पदों को भरने की अनुमति प्रदान की है जिससे प्रदेश के दूरदराज के क्षेत्रों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरा जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के दुर्गम क्षेत्रों में सडक़ों के बिना विकास की कल्पना नहीं की जा सकती। सेब सीजन के लिए सडक़ों के सुधारीकरण पर किया जा रहा है ताकि बागवानों को इस दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संधू-बनोग सडक़ के लिए 5 लाख रुपए देने की भी घोषणा की और अतिरिक्त बजट की जरूरत पडऩे पर उसे भी उपलब्ध करवाया जाएगा।
शिक्षा मंत्री प्राथमिक विद्यालय अणु के लिए 2 लाख रुपए और कोटि स्कूल के क्षतिग्रस्त भवन के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए देने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त उन्होने ने स्थानीय मेला आयोजन समिति के लिए 50 हजार रुपए देने की भी घोषणा की। स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान बलदेव कंवर ने शिक्षा मंत्री व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम के बाद शिक्षा मंत्री ने स्थानीय लोगों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को उनका समयबद्घ तरीके से निपटारा करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य राजेश कंवर, राजा मधान योगेंद्र चंद, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र कंवर, पूर्व जिला परिषद सदस्य आशा कंवर, निदेशक लैंड मर्टगेज बैंक देवेंद्र नेगी, साथ लगती पंचायतों के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles