Saturday, April 11, 2026

देश की राजनीति पर शिमला में चर्चा करना गर्व बात : प्रतिभा सिंह

कहा, बड़े नेताओं की बैठक को लेकर जल्द शुरू करेंगे तैयारियों
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि शिमला में होने वाली प्रस्तावित गठबंधन दलों की बैठक देश की भावी राजनीति के लिए एक मिल का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा है कि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का इस अहम वार्ता के लिए चुना जाना प्रदेश के साथ साथ कांग्रेस के लिए बहुत ही बड़ी गर्व की बात हैं । शिमला एक बार फिर से राजनीति के एक नए अध्याय का गवाह बनने जा रहा पूर्व में भी शिमला देश की राजनैतिक के महत्व की वार्ताआें का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है और प्रदेश कांग्रेस इसका स्वागत करती हैं। है। प्रतिभा सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव देश की राजनीति की दिशा व दशा तय करेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने इसकी शुरुआत कर दी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समान विचारधारा के दलों के साथ आगे बढ़ेगी जिससे देश मे भय, नफरत व ध्रुवीकरण की राजनीति का अंत हो सकें।
प्रतिभा सिंह ने कहा है कि वर्ष 2003 में तत्कालीन मुख्यमत्री स्व. वीरभद्र सिंह सरकार के समय जलाई महीने में शिमला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का चिंतन शिविर हुआ था जिसमें यूपीए की नींव रखी गई थी। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार फिर से यूपीए गठबंधन को मजबूती मिलेगी और इसका विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही दिल्ली जाकर इस पूरे कार्यक्रम की तैयारी को लेकर कांग्रेस आलाकमान से चर्चा करेंगी। जल्द ही इस सारे कार्यक्रम को अंतिम रूप दे दिया जाएगा।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles