Sunday, April 12, 2026

प्रतिभा सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया

हिमाचल आजकल

शिमला, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने आज देश के 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया । इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने उन महान नेताओं व शहीदों को भी याद किया जिन्होंने अपना बलिदान देकर देश को आजादी दिलवाई।
इस दौरान सेवादल की टुकड़ी ने राष्ट्रगीत गा कर कांग्रेस अध्यक्ष को सलामी दी।

इस अवसर पर कांग्रेस उपाध्यक्ष आंनद कौशल,महासचिव अमित पाल सिंह,महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी,कांग्रेस सचिव भूपेंद्र कवंर,उषा मेहता  व रिपना कलसाईक, अनुसूचित जाति विभाग के चेयरमैन अमित नंदा, पार्षद चमन प्रकाश व उर्मिला कश्यप के अतिरिक्त संदीप चौहान, सत्य वर्मा,पुष्पा शोभटा, शांता राजटा, विनीता वर्मा,छेरिंग नेगी,शिवम राणा, वीर सिंह,पूनम भारद्वाज,इंदु राज,कृष्णा जरयाल, सतपाल,बबली संहोत्रा, संदीप ठाकुर, गुलजार खान, सुरेंद्र पाल, बीरेंद्र ठाकुर, अतुल धानटा सहित युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles