हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के देश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने वर्चुअल माध्यम से प्रदेश भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ एक बैठक आयोजित की। हिमाचल में भारी बारिश के कारण जो त्रासदी हुई उसके प्रति गंभीर चिंतन किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह ने पार्टी कार्यकर्ता को निर्देश दिया कि आपदा की इस घड़ी में भाजपा पूरी तरह समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हो और सेवा में जुटे।
इस बैठक में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह-प्रभारी संजय टंडन, पूर्व मुख्यमंत्री एव नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा कोर ग्रुप, प्रदेश पदाधिकारी, संसदीय क्षेत्र के प्रभारी, सह-प्रभारी सभी लोग शामिल हुए।
डॉ राजीव बिन्दल प्रदेश अध्यक्ष भाजपा द्वारा प्रदेश के सभी जिला अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों से वर्चुअल माध्यम से बैठक की गई जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रपितक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्घार्थन, प्रदेश महामंत्री डॉ. सिकन्दर कुमार, त्रिलोक कपूर, बिहारी लाल शर्मा विशेषरूप से उपस्थित रहे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिला अध्यक्षों व मण्डल अध्यक्षों को यह दिशा-निर्देश दिए कि आपदा की घड़ी में समाज की सेवा में जुट जाए और प्रभावितों की हर संभव सहायता करें।
आपदा की इस घड़ी में भाजपा समाज के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी : राजीव बिंदल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :