हर रोज मंडियों में पहुंच रही डेढ लाख सेब की पेटियां
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में सेब सीजन पूरे जोरों पर चल रहा है। प्रदेश के मध्यमऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब तुड़ान शुरू हो गया है। हालांकि इस बार
पिछले साल के मुकाबले सेब की फसल काफी कम है। भारी बरसात से सडक़ेंक्षतिग्रस्त होने से कुछ क्षेत्रों से सेब देरी से मंडियों में पहुंच रहा
है। अब हिमाचल से देश व प्रदेश की मंडियों में 40 लाख सेब की पेटियां
पहुंच चुकी है
प्रदेश में की फल मंडियों में सेब की आमद बढऩे लगी है। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की फसल तैयार हो गई है। हिमाचल से हर रोज देश व
प्रदेश की मंडियों में 1.50 लाख से अधिक सेब की पेटियां पहुंच रही है।
जबकि पिछले साल के मुकाबले यह काफी कम है। बागवानी विभाग ने भी प्रदेशमें इस बार पिछले साल के मुकाबले सेब की कम फसल होने का अनुमान लगायाहै। प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन लगभग खत्म हो चुकीहै। कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों अर्ली वैरायटी सेब की ज्यादा पैदावार होती है। अब मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन चल रहा है।
हालांकि पिछले दिनों भारी बरसात के चलते बागवानों को नुकसान भी उठाना पड़ा है। लेकिन अब सेब सेब सीजन रफ्तार पकडऩे लगा है। प्रदेश की फल मंडियों में पहली बार सेब किलो के हिसाब से बिक रहा है। इस बार कम फसल के चलते बागवानों को सेब की ऊंचे दाम मिल रहे है। प्रदेश की फल मंडियों में अलावा दिल्ली व पंचकुला फल मंडी में भारी मात्रों में सेब पहुंच रहा


| All Rights Reserved | Website By :