Sunday, April 12, 2026

जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश में आई भीषण तबाही व जान-माल के नुकसान का जायजा लेंगे

हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने बताया की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 20 अगस्त को भारी बारिश, बाढ़ व भूस्खलन के कारण हिमाचल प्रदेश में हुए भारी नुकसान का जायजा लेने के लिए प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। वे इस प्राकृतिक त्रासदी में दिवंगत लोगों के परिवारजनों के साथ मुलाकात भी करेंगे। वे समरहिल, शिमला में भारी बारिश के कारण हुए ध्वस्त प्राचीन शिव मंदिर स्थल का अवलोकन करने भी जाएंगे और शिमला व बिलासपुर में स्थानीय प्रशासन के साथ राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यों पर चर्चा भी करेंगे।
उन्होंने बताया की नड्डा कल सुबहपांवटा साहिब (सिरमौर) पहुंचेंगे। इसके बाद वे सडक़ मार्ग गाँव सिरमौरी ताल व कच्ची ढांग पहुंचेंगे जहां वे सिरमौरी ताल क्षेत्र में बादल फटने से पैदा हुई स्थिति का जायजा लेंगे और इस हादसे में दिवंगत 5 सदस्यों के परिवारजनों से मुलाकघत भी करेंगे।
उसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिमला के शिवबावडी, समरहिल पहुंचेंगे जहां वे भारी बारिश से तबाह हुए प्राचीन शिव मंदिर स्थल का जायजा लेंगे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। राहत और बचाव कार्य अब तक चल रहा है। इसके बाद वे कृष्णानगर क्षेत्र में क्षतिग्रस्त हुए मकानों का जायजा लेने शिमला बाईपास जाएंगे। जेपी नड्डा शिमला के होटल पीटरहफ में राहत व बचाव कार्यों को लेकर स्थानीय प्रशासन के साथ चर्चा करेंगे। दोपहर बाद में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्किट हाउस, बिलासपुर पहुंचेंगे। वे यहाँ भारी बारिश, बाढ़ एवं भूस्खलन के कारण हुए जान-माल के नुकसान से पीडि़त शोक संतप्त परिवारों के साथ मुलाकघत करेंगे और स्थानीय प्रशासन से राहत, बचाव एवं पुनर्वास कार्यक्रमों को लेकर चर्चा करेंगे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles