हिमाचल आजकल
शिमला। लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण उपमंडल के गांव नेहरा से सम्बन्ध रखने वाले शहीद वीर सैनिक विजय कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में लद्दाख के कियारी के पास हुई सडक़ दुर्घटना में विजय कुमार शहीद हुए थे जिनकी पार्थिव देह आज उनके गांव नेहरा पहुंची थी। विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति विजय कुमार की समृद्घ सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।
उन्होंने भारतीय सेना के आठ अन्य जवानों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया जिन्होंने इस दुखद घटना में अपने प्राणों का बलिदान दिया।
विक्रमादित्य सिंह ने शहीद विजय कुमार को दी श्रद्धांजलि
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :