हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य प्रतिभा सिंह ने प्रशासन को मंडी संसदीय क्षेत्र में भारी बारिश व बाढ़ से प्रभावित सडक़ों को जल्द बहाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मंडी व कुल्लू के जिला उपायुक्तों से सेब बाहुल क्षेत्रों की संपर्क सडक़ो को जल्द बहाल करने व ढुलाई कार्य के लिए पर्याप्त परिवहन व्यवस्था करने को भी कहा है जिससे बागवानों को कोई समस्या उत्पन्न न हो।
उन्होंने कहा कि वह जल्द ही मंडी संसदीय क्षेत्र का व्यापक दौरा करेंगी। भारी बारिश के चलते व सडक़ें अवरुद्घ होने की बजह से उन्हें अपना पूर्व प्रस्तावित मंडी दौरा टालना पड़ा। उन्होंने प्रभावित लोगों को आश्वासन दिया है कि प्रदेश सरकार की आेर से राहत व पूर्ववास कार्यो में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जायेगी। भारी बारिश के चलते प्रदेश में जानमाल का भारी नुकसान हुआ है। बहुत सडक़े टूट गई हैं, भूस्खलन की वजह से अनेक मार्ग बंद पड़े है जिन्हें प्रशासन व लोक निर्माण विभाग खोलने के पूरे प्रयास कर रहा हैं।
प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सराहना करते हुए कहा है कि वह खुद राहत व पुनर्निर्माण पर अपनी नजर रखे हुए है। उन्होंने केंद्रीय जोन लोक निर्माण विभाग मंडी को अतिरिक्त धन उपलब्ध करवाने की मांग भी की है जिससे यहां भूस्खलन से बंद पड़ी सडक़ो को जल्द बहाल किया जा सकें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनकी इस मांग को अपनी सैधांतिक मंजूरी दे दी हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रदेश में प्रारतिक आपदा से निपटने के लिए छत्तीसगढ़, राज्यस्थान व कर्नाटक के मुख्यमंत्रियों का प्रदेश सरकार को राहत राशि देने का आभार व्यक्त किया हैं। उन्होंने कहा है कि इस आपदा की घड़ी में तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने प्रदेश की जो सहायता की है उसके लिए प्रदेश कांग्रेस सदैब इनकी आभारी रहेगी।
मंडी संसदीय क्षेत्रों की बंद पड़ी सडक़ों को जल्द खोला जाएगा : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :