Sunday, April 12, 2026

सुक्खू भाई, रक्षाबंधन पर तो 22 लाख बहनों के हक की घोषणा कर दो : रश्मिधर सूद

हिमाचल आजकल
शिमला । कांग्रेस की दस गारंटियों में महिलाआें को हर महीने 1 हजार 500 रुपए देने की गारंटी पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मिधर सूद ने सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार को घेरते हुए कहा कि आज प्रदेश की 22 लाख बहनें आपसे 1500 रुपए की आस लगाए बैठी हैं। उन्होंने कहा सुक्खू भाई , महिलाआें का सबसे बड़ा त्यौहार राखी इसी महीने के अंत में है और मैं अपने प्रदेश की सभी बहनों की तरफ से सुक्खू भाई से राखी पर इस उपहार को मांगती हूं। उनका कहना है कि आज हिमाचल की बहनें अपना हक मांग रही हैं क्यूंकि इसी वादे के साथ आप सत्ता पर काबिज हुए थे। मुख्यमंत्री ने पहली कैबिनेट में 18 वर्ष से ऊपर की सभी महिलाआें को 1500 रुपए देंगे । राख के त्यौहार पर मुख्यमंत्री अपनी 22 लाख बहनों को निराश नहीं करेंगे।

रश्मिधर सूद ने कहा कि धूमल सरकार के समय महिलाआें को रक्षाबंधन, भैया दूज, करवा चौथ पर अवकाश और प्रदेश भर में मुफ्त यात्रा की सुविधा प्रदान की गई थी$ । बाद में जयराम ठाकुर सरकार में महिलाआें को किराये में 50 फीसदी की छूट दी थी। उन्होंने कहा कि आपने जब सत्ता के लिए महिलाआें को ठगा तो घर घर जा कर फार्म भरवाये गए। आज उन कागजों को कूड़ादान मे डाल दिया। महिलाएं कांग्रेस के इस धोखे से आहत हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles