हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक नंद लाल शर्मा ने बताया कि कंपनी को गुणवत्ता सुधार की श्रेणी के तहत द्वितीय वार्षिक ग्रीनटेक क्वालिटी एंड इनोवेशन अवार्ड 2023 से सम्मानित किया गया है।
उन्होंने कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवार्ड हर एसजेवीएनाइट की कड़ी मेहनत, उत्ष्टता और प्रतिबद्घता का प्रतीक है। चूंकि हम सभी वर्ष 2040 तक 50,000 मेगावाट की कंपनी बनने के अपने साझा विजन को हासिल करने के लिए तीव्रता से अग्रसर हैं, अब इन प्रयासों को महत्व और इसे नोटिस किया जा रहा है। गुणवत्ता सुधार प्रैक्टिस के प्रति प्रतिबद्घता प्रदर्शित करने वाले संगठनों को प्रतिष्ठित ग्रीनटेक क्वालिटी एंड इनोवेशन अवार्ड प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कापरों के लिए नामांकित संगठनों का मूल्यांकन उनकी गुणवत्ता सुधार प्रैक्टिस के लिए किया जाता है, जिसका समाज पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है, जो प्रतिष्ठित पेशेवरों एवं प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों वाले न्यायाधीशों के पैनल द्वारा किया जाता है।
नंद लाल शर्मा ने कहा कि एसजेवीएन द्वारा अपनी प्रचालनरत परियोजनाआें यथा 1500 मेगावाट नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन, 412 मेगावाट रामपुर जलविद्युत स्टेशन और सभी निर्माणाधीन जलविद्युत परियोजनाआें में उल्लेखनीय गुणवत्ता सुधार प्रैक्टिस को अपनाया गया। एसजेवीएन की आेर से, श्री सलिल शमशेरी, कार्यकारी निदेशक (क्यूए एंड आई) द्वारा यह अवार्ड नई दिल्ली में ग्रीनटेक क्वालिटी एंड इनोवेशन समिट एंड अवार्ड्स 2023 में प्राप्त किया गया।


| All Rights Reserved | Website By :