Sunday, August 2, 2026

भारत की सोच वन अर्थ – वन फैमिली – वन फ्यूचर : जयराम ठाकुर

भाजपा नेताओं ने कसुंपटी में सुना प्रधानमंत्री की मन की बात कार्यक्रम
हिमाचल आजकल
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विधानसभा कसुंपटी के बूथ नंबर 62 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। उन्होंने ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम निरंतर चलने वाला कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के माध्यम से पूरे देश भर की एेसी विभूतियां के बारे में बताया जाता है जिनका अहम योगदान है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस प्रकार से खेल की जगत में खिलाडिय़ों का मनोबल बढ़ाया वह सरहानीय है।
उन्होंने कहा की भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रव पर उतरने वाला पहला देश बन गया है। भारत को दुनिया भर से बधाई मिल रही है। चंद्रयान- 3 के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इसरो की पूरी टीम और हर हिंदुस्तानी बधाई के पात्र है। उन्होंने कहा की चांद पर तिरंगा फहराकर दुनिया को भारत की क्षमताआें से अवगत कराया है। आज भारत दुनिया में नाम और ऊंचा हुआ है। लेकिन भारत की सोच वन अर्थ – वन फैमिली – वन फ्यूचर वाली है। दुनिया का सबसे ऊंचा रेल पुल और सडक़, सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, सबसे ऊंची प्रतिमा भारत में है । भारत अपनी विरासत से जुड़ रहा है।
कार्यक्रम में जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम ठाकुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, विधायक डीएस ठाकुर, मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, जिला महामंत्री प्रेम चौहान, जिला उपाध्यक्ष पिंकु चौहान, पूर्व डिप्टी मेयर राकेश शर्मा, पार्षद कुसुम, रचना झीना, आशा शर्मा, भारत सिंह ठाकुर, परस राम गर्ग, मुनीश मेहता और शुभांकर सूद उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles