हिमाचल में भारी बरसात से सेब सीजन की रफ्तार पड़ी धीमी
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में इस बार भारी बरसात के चलते सेब सीजन की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी है। प्रदेश के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सेब
तुड़ान शुरू हो गया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार फल मंडियों में कम सेब पहुंच रहा है। अब तक देश व प्रदेश की फल मंडियों में सेब 58 लाख सेब की पेटी पहुंची है। कम फसल के चलते बागवानों को मंडियों इस बार सेब के अच्छे दमा मिल रहे है। अहम बात यह है कि अगस्त महीने के आखिर में भी मंडियों में सेब की आमद काफी कम है। प्रदेश बागवानी विभाग ने पहले ही इस बार सेब की बम पैदावार का अनुमान लगाया था। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन जोरों पर चल रहा है। जबकि अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की फसल काफी कम है।
ऊंचाई वाले क्षेत्रों में दस सितंबर के बाद सेब सीजन शुरू हो जाएगा। अब तक देश व प्रदेश की फल मंडियों में 58 लाख सेब की पेटियां पहुंची है। हरदिन प्रदेश से विभिन्न मंडियों में करीब दो लाख सेब की पेटियां भेजी जा रही है। मंडियों में सेब की कम आने से अंदाजा लाया जा रहा ै कि इस बार प्रदेश में डेढ करोड़ सेब की पेटियों का उत्पादन भी नहीं हो पाएगा। वहीं नारकंडा, कुमारसेन, कोटखाई, चौपाल, जुब्बल व रोहड़ू के मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब तुड़ान चल रहा है। बागवानों को फल मंडियों में 70 रुपए से लेकर 130 रुपए प्रति किलो दाम मिल रहा है। प्रदेश की मंडियों में पहली बार किलो के हिसाब से सेब बेचा जा रहा है।


| All Rights Reserved | Website By :