Sunday, April 12, 2026

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में कटौती, हर घर को मिलेगा लाभ : राजीव बिंदल

हिमाचल की 22 लाख महिलाओं को सरकार से 13500 की आस
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डा. राजीव ङ्क्षबदल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल घरेलू गैस सिलेंडर के दामों को 200 रुपए घटाया और उजवाला योजना के लाभार्थियों के लिए दाम 400 रुपए घट गए। केंद्र सरकार का यह निर्णय महंगाई रोकने के लिए कारगार साबित होगा। दस फैसले के लि प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री आभार प्रकट किया हे।

उनका कहना है कि प्रदेश की सरकार जब से सत्ता में आई है तब से लगातार जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ता जा रहा है। वर्ष 2022 में सत्ता में आने से पहले कांग्रेस बार बार महंगाई दूर करने का वादा और गारंटी दी थी। लेकिन सत्ता में आते ही डीजल के दामों में दो बार बढ़ोतरी कर दी गई। जिसके कारण डीजल में 6.50 रु प्रति लीटर बड़े, इस वृद्घि के कारण किराया, माल भाड़ा, आवागमन में बढ़ोतरी हुई और हिमाचल के किसान भाई बहनों को सीधा-सीधा नुकसान का सामना करना पड़ा।
राजीव बिंदल ने कहा की कांग्रेस पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की 22 लाख महिलाओं से 1500 रु प्रति माह देने का वायदा और गारंटी दी थी। चुनाव के समय वर्तमान मुख्यमंत्री सहित कांग्रेस सभी  नेताओं ने गांव गांव जाकर इसका प्रचार भी किया था। आज भी हिमाचल की दीवारों पर इनकी गारंटीयां साफ दिखती है। लेकिन अभी तक हिमाचल की महिलाओं के खाते में एक भी किस्त नहीं पहुंची है। अब तो 9 महीने गुजर गए हैं प्रत्येक महिला 13500 रु का इंतजार कर रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles