पौंग बांध परियोजना से कांगड़ा में 20722 परिवार प्रभावित हुए
हिमाचल आजकल
शिमला। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश सरकार पौंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास के प्रति संवेदनशील है और उनकी उचित मांगों को राजस्थान सरकार के सामने पेश किया जाएगा। पौंग बांध परियोजना के कारण प्रदेश के जिला कांगड़ा में 20722 परिवार प्रभावित हुए हैं। राजस्व विभाग ने शुक्रवार को अधिकारियों के साथ पौंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास के संबंध में आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्ष की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार इस परियोजना से विस्थापितों को भूमि आवंटित करवाने के लिए प्रयासरत है। इसके अलावा शेष विस्थापितों को एकमुश्त राहत उपलब्ध करवाने पर भी विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मामले में समय-समय पर बैठकें आयोजित की जाएं ताकि विस्थापितों की मांगों का समय पर समाधान किया जा सकें।
इस अवसर पर जगत सिंह नेगी ने उपायुक्त (राहत एवं पुनर्वास) राजा का तालाब तलवाड़ा, डॉ. संजय कुमार धीमान द्वारा विस्थापितों के जीवन और राहत व पुनर्वास प्रक्रिया पर लिखित पुस्तक विस्थापन का दंश का विमोचन भी किया। यह पुस्तक भारत में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाआें को समय पर पूरा करने के लिए विस्थापितों के त्याग को समर्पित है।
राजस्थान सरकार से उठाई जाएंगी पौंग बांध विस्थापितों के पुनर्वास की मांग : जगत सिंह नेगी
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :