कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से ओक ओवर में की मुलाकात
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने लोक निर्माण विभाग के सेंट्रल जोन मंडी को अतिरिक्त धन जारी करने की मांग की हैं। उन्होंने कहा है कि मंडी संसदीय क्षेत्र में भारी बारिश व भूस्खलन की बजह से सडक़ों को बहुत नुकसान पहुंचा है इसलिए यहां पुनर्निर्माण कार्यो में तेजी लाने के लिये अतिरिक्त धन की बहुत जरूरत हैं। प्रतिभा सिंह ने शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। उनहोंने इस दौरान मंडी संसदीय क्षेत्र में प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान भी मुख्यमंत्री से पर चर्चा की।
उन्होंने कहा कि कहा कि भूस्खलन से मंडी संसदीय क्षेत्र में बहुत ही नुकसान हुआ है। पंडोह से कुल्लू के बीच भारी भूस्खलन की वजह से राष्ट्रीय राज मार्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं। संपर्क मार्ग भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। कई जगह तो सडक़े पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है,जिनका जल्द पुननिर्माण किया जाना हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों विशेष तौर पर स्कूल आने जाने वाले बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूल भवन भी इस आपदा के चलते खतरे की जद में आ गए हैं।
प्रतिभा सिंह ने मुख्यमंत्री को मंडी संसदीय क्षेत्र में हुए भारी नुकसान की पूरी जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार से मंडी पंडोह कुल्लू राष्ट्रीय राज मार्ग को जल्द बहाल करने की मांग की हैं। उन्होंने केंद्र सरकार को कुल्लू के लिये बैकल्पिक मार्ग कमाद कटिंडी, कटौला बजौरा व चौलचोक से पंडोह सडक़ के विस्तार का प्रस्ताव भी दिया है जिससे कुल्लू का सडक़ संपर्क पूरा साल बना रहे। उन्होंने कहा कि इसके लिए उन्होंने सीआईआरएफ,केंद्रीय सडक़ ढांचागत फंड उपलब्ध करवाने की मांग की हैं।
प्रतिभा सिंह ने इस दौरान संगठन से जुड़े अनेक मसलों पर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की। उन्होंने कि संगठन से जुड़े कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में जल्द कोई जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। प्रदेश में कांग्रेस संगठन बहुत ही मजबूत हैं। इस आपदा के समय भी संगठन एकजुटता के साथ प्रभावित लोगों की भरपूर मदद कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राजीव भवन में एक आपदा प्रबंधन केंद्र की स्थापना भी की है जो प्रदेश भर में हुए नुकसान का सभी ब्लॉकों से फीडबैक ले रहे है व प्रशासन से उन्हें हरसंभव सहायता में सहयोग कर रहें हैं।
सरकार लोक निर्माण विभाग के सेंट्रल जोन मंडी को अतिरिक्त बजट जारी करें : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :