Sunday, April 12, 2026

प्रभावित लोगों का पुनर्वास करना सरकार की प्राथमिकता : प्रतिभा सिंह

हिमाचल आजकल
शिमला । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भारी बारिश व भूस्खलन से प्रभावित लोगों का पुनर्वास सरकार की प्राथमिकता है। सरकार प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद करेगी। शनिवार को जिला कुल्लू के आनी के मुख्य बाजार व पोखरी पंचायत में भूस्खलन ध्वस्त हुए भवनों का जायजा लेने के बाद प्रभावित लोगों से मिल कर उन्होंने उनके दुख दर्द को सुना। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन लोगों के भवन पूरी तरह नष्ट हो गए है और जो बेघर हो गए है उनके पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार के दिशानिर्देश के अनुसार उन्हें बसाने के लिए उपयुक्त जगह का चयन जल्द किया जाए।
उन्होंने आनी में भूस्खलन से ध्वस्त हुई संपति पर दुख प्रकट करते प्रभावित लोगों से अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रातिक आपदा से प्रदेश में भारी जानमाल का नुकसान हुआ हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसा नुकसान न हो इसके लिए हमें जागृत होना होगा। उन्होंने कहा कि विकास के साथ साथ हमें पर्यावरण सरंक्षण की भी चिंता करनी होगी। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि उन्हें अपने भवन वास्तुकार की योजना व पहाड़ की स्थिति के अनुरूप आपदारोधी भवनों के निर्माण को प्राथमिकता देनी चाहिए जिससे एेसी प्रारतिक आपदाआें से बचा जा सकें।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की आेर से अभी तक प्रदेश को कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही मिली हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की एक योजना बनाई है जिसमें प्रदेश में हुई इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करवाना व राहत व पुनर्वास कार्यो के लिये विशेष आर्थिक मदद की मांग करना हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles