प्रतिभा सिंह ने प्रदेश के लोकसभा व राज्यसभा सांसदों को लिखा पत्र
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने प्रदेश भाजपा के तीनों लोकसभा व राज्यसभा सांसदों को अलग अलग एक पत्र लिख कर प्रदेश में भारी बारिश व भूस्खलन से हुए नुकसान की भरपाई के लिए एकजुटता के साथ प्रयास करने व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया हैं।
उन्होंने अपने पत्र में लिखा है कि प्रदेश में भारी बारिश व बाढ़ से हुए भूस्खलन की बजह से भारी जानमाल का नुकसान हुआ हैं । प्रदेश में एक आेर जहां करोड़ो रूपये की चल व अचल संपत्ति का भारी नुकसान हुआ है वही इस आपदा से जन जीवन भी बुरी तरह प्रभावित हुआ हैं। लोकतंत्र में चुने हुए प्रतिनिधियों की एेसी आपदाआें के समय लोगों को राहत पहुंचाने व पुनर्वास कार्यो के प्रति बहुत बड़ी जिम्मेदारी बन जाती हैं। उनका कहना है कि राजनीति में भले ही हमारी विचारधारा अलग अलग है पर हिमाचल के सांसद होने के नाते हमारा कर्तव्य बन जाता है कि प्रदेश में आई इस आपदा में एकजुट होकर प्रभावित लोगों की मदद करें और पुनर्वास कार्यो में प्रदेश सरकार का सहयोग करें।
प्रदेश के सांसद केंद्र से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने में मदद करें : प्रतिभा सिंह
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :