Sunday, April 12, 2026

देश व प्रदेश की फल मंडियों में पहुंची 1.10 करोड सेब की पेटियां

हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन ने पकड़ी रफ्तार
हिमाचल आजकल
शिमला।  हिमाचल  के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सेब तुड़ान जोरों से चल
रहा है। सूबे में मौसम साफ होने के बाद सेब सीजन ने फिर से रफ्तार पकडऩी शुरू कर दी है।  पिछले साल के मुकाबले इस बार सेब की फसल काफी कम है।  अब तक देश व प्रदेश की फल मंडियों में सेब की 1 करोड़ 10 लाख सेब की पेटी पहुंची है। कम फसल के चलते बागवानों को मंडियों इस बार सेब के अच्छे दाम मिल रहे है।

हिमाचल के शिमला व कुल्ल्ूा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन जोरों
से चल रहा है। हालांकि प्रदेश बागवानी विभाग ने पहले ही इस बार सेब की बम पैदावार का अनुमान लगाया था। मध्यम ऊंचाई वाले  क्षेत्रों में सेब सीजन अब कुछ दिन का ही रह गया है। वहीं  अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की फसल काफी कम है। अब तक देश व प्रदेश की फल मंडियों में 1करोड़ 10  लाख सेब की पेटियां पहुंची गई है। हर दिन प्रदेश से विभिन्न मंडियों में करीब  3 लाख सेब की पेटियां भेजी जा रही है। इस बार भारी बरसात के चलते सेब की फसल को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।

उधर नारकंडा, कुमारसेन, कोटखाई, चौपाल, जुब्बल व रोहड़ू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब तुड़ान चल रहा है। बागवानों को फल मंडियों में 70 रुपए से लेकर 120 रुपए प्रति किलो दाम मिल रहा है। प्रदेश की मंडियों में पहली बार किलो के हिसाब से सेब बेचा जा रहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles