Monday, April 13, 2026

बड़सर व भोरंज युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग

हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव व हमरीरपुर के प्रभारी महेश सिंह ठाकुर मैडी ने भारतीय युवा कांग्रेस के महासचिव व प्रभारी प्रदेश विनीत कम्बोज, सहप्रभारी योगेश हांडा व प्रदेश अध्यक्ष नेगी निगम भंडारी की अनुमति से जिला युवा कांग्रेस हमीरपुर, विधानसभा क्षेत्र बड़सर,हमीरपुर व भोरंज की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। जबकि युवा कांगेस के जिला व विधानसभा अध्यक्ष अपने अपने पद पर बने रहेंगे।
महेश सिंह ठाकुर ने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी को अध्यक्ष समेत भंग कर दिया है। यहां जल्द ही स्थानीय नेताओं की सलाह से नए अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय जिला व ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की संगठन में निष्क्रियता को देखते हुए व आने वाले लोकसभा चुनावों के मध्य नजर लिया गया है। शीघ्र ही जिला तथा भंग ब्लॉकों की कार्यकारिणी गठित की जाएगी जिसमें संगठन के कार्यक्रमों की रूचि रखने वाले व ऊर्जावान युवाओं को कार्य करने के अवसर दिए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर जिला अध्यक्ष व बड़सर, हमीरपुर व भोरंज के विधानसभा अध्यक्षों से जिला व विधानसभा स्तर की जो कार्यकारिणी भंग की गई है उन से नई कार्यकारिणी को 15 दिनों के भीतर गठित कर स्वीकृति के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यालय को भेजने को कहा है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles