हिमाचल आजकल
शिमला। उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने हिमाचल प्रदेश सामान्य उद्योग निगम की आेर से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को आपदा राहत कोष के लिए 51 लाख रुपए का चेक भेंट किया। वहीं बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न संस्थाआें की आेर से मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल ने आपदा राहत कोष के लिए 7$75 लाख रुपए का चेक भेंट किया। इंदौरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक मलेन्द्र राजन ने क्षेत्र की जनता की आेर से आपदा राहत कोष के लिए 25 लाख रुपए के चेक भेंट किए। क्रशर एसोसिएशन ऊना ने मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को 11 लाख रुपए का अंशदान दिया।
मुख्यमंत्री ने अंशदान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह अंशदान आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में सहायक सिद्घ होंगे। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्घ सिंह, विधायक हरीश जनारथा, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सचिव आर$डी$नजीम, प्रबंध निदेशक सामान्य उद्योग निगम राकेश कुमार प्रजापति और अन्य लोग उपस्थित थे।
आपदा राहत कोष व मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए अंशदान दिया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :