Sunday, April 12, 2026

प्रतिभा सिंह ने प्रियंका गांधी से कहा, किसान व बागवानों की फसलें हो गई तबाह

प्रतिभा सिंह ने संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं  को सरकार में अहम जिम्मेदारियां देने की वकालत
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी को मंडी संसदीय क्षेत्र में हुई भारी बारिश व भूस्खलन से हुई तबाही की जानकारी देते हुए कहा कि इस क्षेत्र में एक आेर जहां सडक़ों को भारी नुकसान पहुंचा है, वही लोगों के घर,किसानों व बागवानों की फसलें भी पूरी तरह बर्बाद हो गई। भूस्खलन की बजह से सेंकडों लोग भी अकाल मौत का शिकार हुए हैं।
मंगलवार को प्रियंका गांधी के साथ मंडी संसदीय क्षेत्र के दौरे पर साथ गई प्रतिभा सिंह ने उन्हें आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपने सीमित संसाधनों से लोगों को राहत व पुनर्वास के साथ साथ पुनर्निर्माण कार्यो को जोरो शोरों से कर रही हैं।
प्रतिभा सिंह ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार से प्रदेश में हुई इस आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग की है पर केंद्र का कोई इस बारे सकारात्मक रवैया नहीं है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार से अभी तक प्रदेश सरकार को कोई भी विशेष आर्थिक मदद नही मिली हैं। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिल कर विशेष आर्थिक मदद की मांग को दोहराएगी।
कांग्रेस अध्यक्ष ने इस दौरान प्रियंका गांधी को संगठन से जुड़े मसलों से भी अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठन बहुत मजबूत हैं। इसी मजबूती से प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनी हैं।
प्रतिभा सिंह ने संगठन के कर्मठ कार्यकर्ताओं  को सरकार में अहम जिम्मेदारियां देने की वकालत करते हुए कहा कि इनको जल्द जिम्मेदारियां मिलनी चाहिए, जिससे आगामी लोकसभा चुनावों में संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनावों में उतर सकें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताआें के मनोबल को बनाएं रखने के लिए सरकार में उन्हें समय पर पूरा मान सम्मान दिया जाना चाहिए।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles