Sunday, April 12, 2026

सेब पर आयात शुल्क को लेकर झूठ बोल रही प्रियंका वाड्रा : राजीव  बिंदल

हिमाचल आजकल
शिमला: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि प्रियंका वाड्रा विधानसभा चुनाव के लिए हिमाचल आई थी तो लगातार उन्होंने प्रदेश की 22 लाख महिलाओं को 1500 रुपए प्रतिमा देने की गारंटी दी थी। कांग्रेस की गारंटी में 18 से 7 वर्ष की सभी महिलाओं को पहली कैबिनेट में यह तोहफा दिया जाएगा। अभी तक एेसा कुछ हुआ नहीं और आज कांग्रेस के नेताआें पर प्रति 13500 का कर्ज चढ़ गया है। उनका कहना है कि पहली कैबिनेट में 5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया था। जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
राजीव बिंदल ने प्रियंका गांधी को सेब पर आयात शुल्क घटाने के बयान पर आड़े हाथ लेते हुए कहा की एक बार फिर प्रियंका वाड्रा ने हिमाचल के बागवानों के जख्मों पर नमक छिडक़ने का काम किया। सेब पर आयात शुल्क में 35 फीसदी की कटौती हुई। जबकि कांग्रेस के राष्ट्र प्रवक्ता ने यह कह दिया कि आयात शुल्क को घटकर 15 फीसदी कर दिया गया है। कांग्रेस के नेता आयात शुल्क पर झूठ बोल रहे है। आयात शुल्क कम करने की कोई अधिसूचना जारी नहीं हुई है। कांग्रेस नेता आयात शुल्क की बात करके हिमाचल में एक भय का वातावरण खड़ा करना चाहते हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles