हिमाचल आजकल
शिमला, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने चम्बा विधानसभा क्षेत्र के विधायक नीरज नैय्यर की माता श्रीमती चंचल नैय्यर के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उनका आज प्रातः चंडीगढ़ में निधन हो गया। वह 81 वर्ष की थीं। सुक्खू ने कहा कि वंचित वर्गों के कल्याण के लिए उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


| All Rights Reserved | Website By :