Sunday, April 12, 2026

नारी शक्ति वंदन विधेयक ‘नारी शक्ति’ ‘राष्ट्र शक्ति’ की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : वंदना योगी

हिमाचल आजकल

शिमला, प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा वंदना योगी ने कहा कि 19 सितंबर का दिन भारत के 75 साल के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो जाएगा, उस दिन के रूप में जब देश की आधी आबादी को देश की सर्वोच्च कानून बनाने वाली संस्था में पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलेगा। भारत की संसद में महिलाओं के प्रतिनिधित्व के लिए 33 प्रतिशत कोटा प्रदान करने के लिए 128वें संविधान संशोधन विधेयक, 2023 की शुरूआत, जिसे नारी शक्ति वंदन विधेयक के रूप में भी जाना जाता है, ‘नारी शक्ति’ जो ‘राष्ट्र शक्ति’ भी है, की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। नारी शक्ति राष्ट्र की शक्ति है और अब 2047 तक अमृत काल में भारत को और भी ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए महिलाओं और राष्ट्र दोनों को बढ़ाया जा रहा है। इसके प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी, उनके मंत्रिपरिषद और भाजपा को धन्यवाद करते है। प्रधानमंत्री मोदी की मंत्रिपरिषद ने भी 2021 में 11 महिलाओं को कैबिनेट रैंक व राज्य मंत्री के मंत्री बनाकर इतिहास रचा था। एक बार जब यह महिला आरक्षण विधेयक भारत की संसद द्वारा पारित हो जायेगा तो हम कह सकते हैं कि यह उपलब्धि देश के विधायी निकायों में महिलाओं को वास्तविक प्रतिनिधित्व प्रदान करने के लिए यह दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा प्रधानमंत्री का विशेष तौर पर और शीर्ष नेतृत्व का हृदय से धन्यवाद से कोटि कोटि धनयवाद करता है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles