हिमाचल में सेब की कम पैदावार, जल्द खत्म होगा सेब सीजन
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन जोरों पर चल रहा
है। मौसम साफ होने के बाद बागवान सेब तुड़ान में जुट गए है। हालांकि
हिमाचल में अब सेब सीजन अब कुछ और दिन का ही रह गया है। पिछले साल के मुकाबले इस बार सेब की फसल काफी कम है। अब तक देश व प्रदेश की फल मंडियों में सेब की 1 करोड़ 40 लाख सेब की पेटी पहुंची है। कम फसल के चलते बागवानों को मंडियों इस बार सेब के अच्छे दाम मिल रहे है। फलमंडियों में किन्नौर के रॉयल वैरायटी सेब की ज्यादा डिमांड है।
हिमाचल के शिमला व कुल्ल्ूा के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन अब
अंतिम पड़ाव पर है। हालांकि प्रदेश बागवानी विभाग ने पहले ही इस बार सेब की कम पैदावार का अनुमान लगाया था। मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन पहले ही समाप्त हो चुका है। वहीं अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब की फसल काफी कम है। अब तक देश व प्रदेश की फल मंडियों में 1 करोड़ 40 लाख सेब की पेटियां भेजी जा चुकी है। हर दिन प्रदेश से विभिन्न मंडियों में करीब डेढ लाख सेब की पेटियां भेजी जा रही है। इस बार भारी बरसात के चलते सेब की फसल को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है। उधर नारकंडा, कुमारसेन, कोटखाई, चौपाल, जुब्बल व रोहड़ू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब तुड़ान चल रहा है। बागवानों को फल मंडियों में 70 रुपए से लेकर 140 रुपए प्रति किलो दाम मिल रहा है। प्रदेश की मंडियों में पहली बार किलो के हिसाब से सेब बेचा जा रहा है।


| All Rights Reserved | Website By :