हिमाचल आजकल
शिमला। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने वीरवार देर शाम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष के लिए 2. 02 करोड़ रुपए का चेक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में नया निवेश आकर्षित करने और उद्यमियों को सुविधाएं प्रदान करने के लिए गंभीरतापूर्वक कार्य कर रही है। राज्य में स्थित औद्योगिक क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है। खास तौर पर बद्दी क्षेत्र में रेलवे सम्पर्क सुविधा के साथ ही सडक़ों के उन्नयन पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रेलवे लाईन के शीघ्र निर्माण से संबंधित मामला केन्द्र सरकार के समक्ष भी उठाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नालागढ़-भरतगढ़ सडक़ को फोरलेन में स्तरोन्नत किया जा रहा है जिससे उद्योगों सहित अन्य लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि बड़े औद्योगिक घरानेे हिमाचल प्रदेश में निवेश के इच्छुक हैं और राज्य सरकार उन्हें लजिस्टिक सहायता उपलब्ध करवाएगी। मुख्यमंत्री ने प्रतिनधिमंडल की उचित मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति, मुख्यमंत्री के आेएसडी गोपाल शर्मा, प्रधान निजी सचिव विवेक भाटिया सहित बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन ने आपदा राहत कोष में दिया 2 .02 करोड़ का अंशदान
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :