हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन जनहित प्रकटीकरण और इन्फर्मर संरक्षण (पीआईडीपीआई) संकल्प के संबंध में निवारक सतर्कता उपायों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए 16 अगस्त से 15 नवंबर, तक तीन माह का जागरूकता अभियान आयोजित कर रहा है।
इस पहल के एक भाग के रूप में सोमवार को शिमला में एसजेवीएन कारपोरेट कार्यालय में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रेम प्रकाश (आईआेएफएस), मुख्य सतर्कता अधिकारी, एसजेवीएन ने सार्वजनिक जीवन से भ्रष्टाचार को समाप्त करने में कर्मचारियों की अहम भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि किसी भी संगठन में भ्रष्टाचार के लिए कोई स्थान नहीं है क्योंकि भ्रष्ट व्यक्ति को लाभ पहुंचाने के अतिरिक्त इसका और कोई उद्देश्य नहीं है। यह हर एक कर्मचारी का उत्तकरदायित्व है कि वह भ्रष्टाचार के विरूद्घ खड़ा हो और अपने संगठन की समृद्घि व अखंडता सुनिश्चित करने के लिए कर्मठता से कार्य करे। इस अवसर पर एस$ मरास्वा्मी, कार्यकारी निदेशक, सी$ एस$ यादव, मुख्य महाप्रबंधक और अनिल गोयल, उप मुख्यए सतृर्कता अधिकारी भी उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम में प्रेजेन्टेशनं एक रोल प्ले का सत्र भी सम्मिलित था जिसका उद्देश्य एसजेवीएन के कर्मचारियों एवं कंपनी के विभिन्न विभागों से संबद्घ विक्रेताआें को पीआईडीपीआई के बारे में जागरूक करना था। दिवाकर शर्मा (एचपीएफएंडएएस), उप नियंत्रक, हिमाचल प्रदेश सरकार ने इस विषय पर विस्तृत व प्रेरणात्मिक प्रेजेन्टेलशन दी, जिसकी उपस्थित जनसमूह ने खूब सराहाना की । इसके अतिरिक्त, एसजेवीएन के कर्मचारियों ने पीआईडीपीआई से संबंधित दिशा-निर्देशों और पीआईडीपीआई शिकायतें दर्ज करने के तरीके के संबंध में जानकारी प्रदान करने के लिए एक रोल प्ले सत्र का भी आयोजन किया ।


| All Rights Reserved | Website By :