Saturday, February 28, 2026

मुख्यमंत्री ने कोविड के दौरान बने केस वापस लेने के दिए निर्देश

हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार कोविड-19 महामारी के दौरान विभिन्न प्रतिबंधों की अवहेलना पर दर्ज मामलों को वापस लेकर लोगों को राहत देने जा रही है। डीसी-एसपी सम्मेलन के दौरान इस संबंध में उच्चाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कोविड का समय सबके लिए मुश्किल भरा रहा और इस महामारी को नियंत्रित करने तथा इससे बचाव के लिए आम लोगों पर कई प्रकार की पाबंदियां लगाई गई थीं। इस दौरान नियमों की अवहेलना को लेकर सैंकड़ों केस दर्ज किए गए। वर्तमान राज्य सरकार अब मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए यह केस वापस लेगी। उन्होंने कहा कि कोविड के दौरान बने केस वापस लेकर राज्य सरकार आम लोगों को राहत पहुंचाएगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles