हिमाचल में सेब सीजन अब अंतिम दौर में
हिमाचल आजकल
शिमला। हिमाचल में अब सेब सीजन अतिंम दौर मे चल रहा है। किन्नौर जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन जोरों पर चल रहा है। जबकि शिमला जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अब कुछ ही दिन का सेब सीजन बचा है। हिमाचल से अब तक देश व प्रदेश की विभिन्न मंडियों में 1 करोड़ 70 लाख सेब की पेटियां भेजी जा चुकी है। प्रदेश में पिछले साल के मुकाबले इस बार सेब की फसल काफी कम है।
हिमाचल में सेब सीजन अगले कुछ दिनों में खत्म हो जाएगा। इस बार कम फसल के चलते बागवानों को सेब की ऊंचे दाम मिले है। प्रदेश की मंडियों में पहली बार सेब किलो के हिसाब से बेचा गया। किलो के हिसाब से सेब बेचने से बागवानों को अच्छा खासा लाभ हुआ है।
वहीं दिल्ली व पंचकूला मंडी में रॅायल से के बागवानों को अच्छे दाम मिले है। इस बर फल मंडियों में रॉयल सेब की अधिक डिमांड रही है। रॉयल सेब को लंबे समय तक कोल्ड स्टोर में रखा जा सकता है। इस बार प्रदेश में सेब की पैदावार काफी कम हुई है। इसी कारण देश व प्रदेश की फल मंडियों में सेब कके दामों में उछाल आया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों के रायल वैरायटी के सेब की प्रति पेटी 2 हजार से लेकर 4 हजार रुपए तक बिकी। ऐसे पहली बार हुआ है जब ऊंचाई वाले क्षेत्रों कें बागवानों को सेब के अच्छे दाम मिले है। लिहाजा किन्नौर व शिमला जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सेब सीजन अब आखिरी दौर में है। अगले कुछ दिनों में हिमाचल में सेब सीजन समाप्त हो जाएगा।
देश व प्रदेश की मंडियों में पहुंची 1.70 करोड़ सेब की पेटियों
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :