Saturday, February 28, 2026

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मिला कोटखाई का प्रतिनिधि मण्डल, कोटखाई अस्पताल में 6 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती पर जताया आभार

हिमाचल आजकल

शिमला। कोटखाई अस्पताल में लंबे समय से रिक्त चल 6 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति सरकार ने कर दी है । डॉक्टरों की नियुक्ति होने पर मंगलवार को कोटखाई का एक प्रतिनिधिमंडल कांग्रेस प्रदेश सचिव सुशांत कपरेट की अध्यक्षता में माननीय शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से ।मिला और डॉक्टरों की तैनाती करने पर आभार व्यक्त किया। लंबे समय से रिक्त चल रहे पदों को भरने के लिए प्रदेश सरकार खास कर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खु का भी आभार व्यक्त किया।
कांग्रेस प्रदेश सचिव सुशांत कपरेट ने कहा कि कोटखाई अस्पताल में डॉक्टरों के काफी पद खाली थे और लोगो को इलाज के लिए शिमला आना पड़ता था वही अब शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 6 स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती करवाई है। इन डॉक्टरों की नियुक्ति से जुब्बल कोटखाई के लोगो को सुविधा मिलेगी बल्कि वह शिमला आने के लंबे सफर से भी बचेंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि पीएचसी सीएचसी में रिक्त पड़े पदों को भी भरने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुशांत कपरेट, कामेश्वर सोफड़ा पूर्व प्रधान,विजय चौहान,लव कपरेट, कर्ण धोरटा विक्की कंवर ,अंकुश ठाकुर, रोहित,निशेष कपरेट राजीव घाई शिशुपाल बेकता विजय बेकता यश शर्मा विक्रांत कपरेट मौजूद रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles