हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री व जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक रोहित ठाकुर के अथक प्रयासों से शुक्रवार को टिक्कर तहसील के तहत हस्टाडी सामरा और पुजारली नंबर 3 पंचायत की लंबीधार कराली बेंद्रोग खाटल सम्पर्क सडक़ की प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक पासिंग की गई।
कांग्रेस सरकार के गठन के बाद महज 11महीने के अंतराल में रोहित ठाकुर के प्रयासों से जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में आज 34वीं सडक़ व उप चुनाव के बाद दो वर्ष से कम के अंतराल में अभी तक 54वीं सडक़ की सफल पासिंग संभव हो पाई हैं जबकि भाजपा के 4 वर्ष के कार्यकाल में मात्र 5 सडक़ो की ही पासिंग हो पाई थी। टिक्कर तहसील की हस्टाडी सामरा व पुजारली नंबर 3 पंचायतों की जनता ं ने इस सडक़ की सफलतापूर्वक पासिंग के लिए शिक्षा मंत्री आभार व्यक्त किया है।



| All Rights Reserved | Website By :