Monday, March 2, 2026

गांव तक पहुंच गया है नशा, सख्त कदम उठाए पुलिस : कुलदीप राठौर

नशे के कारोबार में जो भी शामिल हो सभी पर हो कार्रवाई
हिमाचल आजकल
शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता व ठियोग के विधायक कुलदीप राठौर ने कहा कि कि नशे का कारोबार प्रदेश में काफी ज्यादा बढ़ गया है। एनआईटी जैसे संस्थान जहां ज्यादा सख्ती होती है वहां भी छात्रावास तक नशा पहुंच गया है। यह अपने आप में चिंता व जांच का विषय है। उन्होंने कहा कि नशे के मामलों में कार्रवाई दिखावे के लिए नहीं बल्कि असल में होनी चाहिए ताकि नशे के तस्करों पर लगाम लगाई जा सकें। वे शुक्रवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
राठौर ने कहा कि नशा आज ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपने पैर पसार चुका है। विधानसभा के मानसून सत्र में भी इस पर व्यापक चर्चा हुई थी। राज्य सरकार ने नशे पर लगाम लगाने के लिए कानून में संशोधन कर इसका प्रस्ताव मंजूरी के लिए केंद्र को भेजा है। अभी तक केंद्र से इस का कोई जवाब नहीं आया है। कोई बड़ा नेता भी इसमें संलिप्त है या आरोपी को बचाने की कोशिश करता है तो उस पर भी सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजधानी में भी पिछले कुछ समय से चिट्टे व अन्य नशे के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। जब शिमला जो प्रदेश की राजधानी है वहीं पर नकेल नहीं कसी जा रही है तो दूर दराज क्षेत्रों में क्या हाल होगा। कुलदीप राठौर ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि अभी तक इस मामले में छोटे तस्करों को ही पकड़ा गया है। बड़ी मच्छलियां अभी पकड़ से बाहर है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles