Thursday, March 5, 2026

आपदा प्रभावितों को मकान का किराया देने की घोषणा सिर्फ हवा हवाई : जयराम ठाकुर

आपदा में लोग बेघर होकर तंबुओं और शिविरों में रह रहे हैं, कब मिलेगा किराया
हिमाचल आजकल
शिमला। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने आपदा के बाद आपदा प्रभावितों को मकान का किराया देने की घोषणा करके खूब वाहवाही बटोरी। उन्होंने कहा कि लोग तंबुओं और राहत शिविरों में रह रहे हैं लेकिन सरकार की यह योजना परवान नहीं चढ़ी। सरकार के बाकी के दावों की तरह यह दावा भी हवा हवाई साबित हो गया है। जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा को आए तीन महीनें से ज्यादा का समय हो गया है। सरकार द्वारा इस घोषणा को किए हुए भी लगभग दो महीनें हो गये हैं लेकिन पूरे प्रदेश में लोगों के बीच जाने के बाद भी मुझे सरकार द्वारा किराया दिये जाने की योजना का एक भी लाभार्थी नहीं मिला।

जयराम ठाकुर ने कहा कि आपदा के पहले प्रदेश में ऐसा नहीं था कि किसी के पास छत नहीं थी। सबके पास छोटा या बड़ा मकान जरूर था। आपदा की वजह से प्रदेश में हजारों घर पूरी तरह से और हजारों घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गये थे, जो रहने लायक नहीं थे। इस आपदा की वजह से प्रदेश में हजारों लोग बेघर हो गए। ऐसे  में सरकार द्वारा बेघर लोगों को मकान का किराया देने वाली योजना काफी राहत दे सकती थी लेकिन कांग्रेस सरकार के सारे दावे सिर्फ कागजी निकले जो जिससे सरकार ने वाहवाही लूट ली लेकिन आपदा प्रभावितों को कोई लाभ नहीं हुआ। सरकार आपदा प्रभावितों को राहत देने की बजाय सिर्फ कोरी बयानबाजी का काम कर रही है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles