हिमाचल आजकल
शिमला। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि वर्तमान सरकार हर वर्ग और हर क्षेत्र के विकास के लिए कटिबद्घ है और समग्र दृष्टिकोण से कार्य कर रही है। उनका कहना है कि बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू स्वयं सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री ने वीरवार को जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा के उबादेश क्षेत्र की ग्राम पंचायत क्यारवी के राजकीय प्राथमिक पाठशाला क्यारवी के मैदान में स्थानीय लोगों की जन समस्याएं सुनीं और उनका त्वरित निपटारा किया ।
उन्होंनेकहा कि इसके बाद उन्होंने उबादेश क्षेत्र की ग्राम पंचायत कलबोग में 4 करोड़ 33 लाख रुपए से निर्मित होने वाले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कलबोग भवन और 1 करोड़ 65 लाख रुपए से निर्मित होने वाले उप तहसील भवन कलबोग का शिलान्यास किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने 1 करोड़ 6 लाख रुपए से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना का उदघाटन किया।

उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने प्रदेश के राहत मैन्युअल में संशोधन किया और मानवीय ²ष्टिकोण के तहत आपदा से पूर्ण क्षतिग्रस्त घरों के मुआवजे को 1 लाख 30 हजार रुपये से बढ़ाकर 7 लाख रुपए किया और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा 6000 रूपए से 1 लाख रुपये किया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने वित्तीय कुप्रबंधन से प्रदेश को 75000 करोड़ रुपए के कर्ज में धकेला और बजट प्रावधान के रहित घोषणाएं की।
रोहित ठाकुर ने सीए सटोर व अग्रिशमन केंद्र की प्राप्त मांग प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्कू के समक्ष रखा जाएगा और सभी मांगो को चरणबद्घ तरीके से पूरा करने का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व कलबोग पंचायत की प्रधान शीला डोगरा ने मुख्य तिथि का स्वागत किया और क्षेत्र की समस्याआें से उन्हें अवगत करवाया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मोती लाल देरटा, पूर्व मंडल अध्यक्ष लायक राम आेस्टा, एसडीएम राजीव सांख्यान, राज्य षि विकास बैंक के निदेशक दविन्दर नेगी, पार्टी के पदाधिकारी गण, अधिकारी गण, कार्यकर्ता व कर्मचारी उपस्थित रहे।


| All Rights Reserved | Website By :