Monday, January 12, 2026

हिमाचल में विकसित भारत संकल्प यात्रा 25 नवंबर से होगी शुरू: राजीव बिंदल

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत चलेंगे 90 रथ
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने पिछले 9 वर्षों में विभिन्न विभिन्न प्रकार की योजनाएं समस्त समाज के उत्थान के लिए चलाई गई। यह केंद्र सरकार की एक व्यंगम यात्रा पूरे देश में शुरू की गई है। बीते 15 नवंबर को झारखंड से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस यात्रा को शुरू किया। हिमाचल प्रदेश के अंदर भी यह यात्रा श्याुरू हो चुकी है जिसके पहले चरण में हिमाचल प्रदेश में जनजातीय क्षेत्र में यह यात्रा अभी चल रही है।
उन्होंने कहा की इस यात्रा के तहत गांव-गांव में रथ पहुंचाया जाएगा। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार की पूरी जानकारियां दी जाएगी।
भाजपा अध्यक्ष ने कहा की हिमाचल प्रदेश में 90 गाडिय़ां इस यात्रा के शामिल है। पहले चरण में हिमाचल के जनजातीय क्षेत्र में यह गाडिय़ां चल चुकी है और 25 नवंबर से शेष हिमाचल के अंदर भी यह रथ चलने शुरू हो जाएंगे। इन रथों में जहां विभिन्न प्रकार क की किताबें व अन्य सामग्री उपलब्ध होगी। पुस्तकों को पढक़र हम सभी योजनाआें की संपूर्ण जानकारी ले सकते हैं। कुछ वीडियो रील इन रथों के अंदर उपलब्ध रहेगी जो की इनमे दिखाई जाएगी, जिससे बहुत सारी जानकारियां सभी लोगों को प्राप्त होगी।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles