कांग्रेस सरकार गलत फैसले लेकर कर रही लोकतंत्र की हत्या
हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार इन दिनों अजीबो-गरीब फैसले ले रही हैं। नगर निगम में मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होना है और उनकी समय अवधि समाप्त हो गई है। समय अवधि समाप्त होने के बाद लंबे समय तक उनके चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी करके नगर निगम चुनाव करवाने के लिए विभिन्न अतिरिक्त जिला उपायुक्त को अधिकृत किया। एडीसी ने प्रदेश सरकार से नगर निगम चुनाव में विधायकों के मतदान करने बारे प्रदेश सरकार से स्पष्टीकरण मांगा। लेकिन काफी समय तक लंबित रखने के बाद इस विषय पर प्रदेश सचिव की ओर से अधिसूचना के माध्यम से सरकार ने स्पष्ट किया कि नगर निगमों के चुनाव में विधायकों को वोट डालने का अधिकार नहीं है। उसके बाद एडीसी ने चुनाव प्रकिया शुरू की और मंडी नगर निगम का चुनाव 25 नवंबर को तय किया गया। पालमपुर नगर निगम का चुनाव शुक्रवार तय किया गया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद 23 नवंबर की रात को सरकार की ओर से एक और अधिसूचना जारी की जाती है जिसमें नगर निगम चुनावों में विधायकों को वोट देने का अधिकार दिया गया है। डा. बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसी भी नियम कानून से नहीं चल रही हैं और मनगढंत तरीके से फैसले ले रही हैं। इस प्रकार यह सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर विधायक को मतदान का धिकारी है तो फिर विधायक नगर निगम का मेयर भी बन सकता।
नगर निगम चुनाव में विधायकों को वोटिंग अधिकार देना निंदनीय : डा. राजीव बिंदल
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :