सर्दियों के दौरान ज्यादा बर्फबारी होने के भी बने आसार
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश में मौसम में एकाएक करवट बदल दी है। वीरवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश हुई है। इससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड का प्रकोप बढऩे लगा है। मौसम आए बदलाव से बागवानों को राहत मिली है। सूबे में तापमान गिरने से सेब के पौधों में चिलिंग आवर पूरे होने में मदद मिलेगी। इसके अलावा बारिश से पौधों को पर्याप्त मात्रा में नमी भी मिलने लगेगी।
प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ होने से तापमन में गिरावट आई है। इससे अगले कुछ दिनों ज्यादा बर्फबारी होने की संभावना भी बनने लगी है। अहम बात यह है कि सेब की अच्छी फसल के लिए पौधों में चिलिंग आवर पूरे होने जरूरी माने जाते है। रात का तापमान में अधिक गिरावट आने से चिलिंग आवर के समय पर पूरे होने में मदद मिलती है। सेब के पौधों में चिलिंग आवर की प्रक्रिया बीते 15 नवंबर से शुरू हो गई है। यह प्रक्रिया जनवरी महीने तक चलती है। इस दौरान करीब 1400 से लेकर 1700 तक चिलिंग आवर पूरे होने चाहिए। अब प्रदेश में मौसम करवट बदली है। बर्फबारी व बारिश से बागवानों को सेब की अच्छी फसल की उम्मीद भी जगी है। बागवानी विशेषज्ञ भी मानते है कि दिसंबर महीने में पडऩे वाली बर्फ सेब की फसल के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। बागवानों ने भी इस बार भारी बर्फबारी होने की उम्मीद लगाई है।
मौसम ने ली करवट, सेब के पौधों में समय पूरे होंगे चिलिंग आवर
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :