हिमाचल आजकल
शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को शिमला जिले के सुन्नी उपमंडल के कुधारघाट में एक सडक़ हादसे में अमूल्य मानव जीवन की क्षति पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इस सडक़ हादसे में 6 लोगों की मृत्यु और 6 लोगों के घायल होने की सूचना है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत प्रदान करने और घायलों को बेहतर उपचार प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री ने शिमला के सुन्नी में हुए सडक़ हादसे पर शोक व्यक्त किया
Get in Touch


| All Rights Reserved | Website By :