Saturday, August 1, 2026

जुब्बल नावर -कोटखाई के कांग्रेस कार्यकर्ता जाएंगे धर्मशाला : मोती लाल डेरटा

हिमाचल आजकल
शिमला। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई की मासिक बैठक अध्यक्ष मोतीलाल डेरटा की अयक्षता में खड़ापत्थर में आयोजित की गई। मासिक बैठक में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने भी शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार के एक वर्ष के सफल कार्यकाल के उपलक्ष पर 11 दिसम्बर को धर्मशाला में विशाल रैली होने जा रही हैं। जुब्बल-नावर-कोटखाई से बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। इस बैठक में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जुब्बल-नावर-कोटखाई के सभी जोन प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, अग्रणी संगठन के अध्यक्ष, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने  भाग लिया।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles