कांग्रेस सरकार अपनी सभी गारंटियों को चरणबद्घ ढंग से पूरा करेगी
हिमाचल आजकल
शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने पार्टी के जिला अध्यक्षों व ब्लॉक अध्यक्षों से कांग्रेस सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर धर्मशाला में 11 दिसंबर के समारोह को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार का एक साल का यह कार्यकाल भले ही चुनौतियों से भरा रहा है पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सरकार ने इन चुनौतियों पर सफलतापूर्वक पार पाया है।
वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में जिला व ब्लॉक अध्यक्षों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों की ओल्ड पेंशन बहाल कर अपनी पहली गारंटी पूरी कर दी है। जबकि को रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में भी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जो कहती है उसे पूरा करती है। कांग्रेस सरकार अपनी सभी गारंटियों को चरणबद्ध तरीके से रोजगार उपलब्ध करवाने की दिशा में भी सरकार तेजी से आगे बढ़ रही है।
उन्होंने लोकसभा चुनावों के लिए अभी से कमर कसने को कहा। प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह मजबूत है । उन्होंने कहा कि वह जल्द ही प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगी। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ताओं को सरकार में मान सम्मान मिले उसके प्रयास तेज किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस बारे मुख्यमंत्री सुक्खू व प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ बैठक की जाएगी।

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अन्य राज्यों में हुए चुनाव परिणामों से विचलित होने की जरूरत नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस संगठन भी बहुत मजबूत है और प्रदेश सरकार भी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूर्व भाजपा शासनकाल में कांग्रेस में मंडी संसदीय सीट के साथ साथ तीन विधानसभा उप चुनावों में शानदार जीत हासिल की थी। उसके बाद पिछले साल कांग्रेस ने विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल कर भाजपा को सत्ता से बाहर किया है। उन्होंने ने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होती है और उन्ही के बल में कोई भी दल सत्ता में आता है। कार्यकर्ताओं को पूरा मान सम्मान मिले यह सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव संगठन रजनीश किमटा ने कहा कि 11 दिसंबर को धर्मशाला में होने वाले समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी के सभी पदाधिकारियों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सरकार का एक साल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में उल्लेखनीय रहा है। सरकार अपनी नई सोच के साथ आगे बढ़ रही है।


| All Rights Reserved | Website By :