Sunday, January 11, 2026

ग्रेपलिंग गोल्डमेडलिस्ट एलिन काल्टा ने की शिक्षा मंत्री से मुलाकात

हिमाचल आजकल
शिमला। कोटखाई की नगान पंचायत के कुईनल गांव से संबंध रखने वाली ग्रेपलिंग गोल्डमेडलिस्ट एलिन काल्टा ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से सचिवालय में मुलाकात की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने एलिन काल्टा को अंतराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। एलिन काल्टा के कोच गोपाल चंद बताय कि अंतराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का आयोजन रूस की राजधानी मस्को में बीते 17 से 20 नवंबर किया गया था। इसमें हिमाचल के 11 खिलाडिय़ों ने भाग लिया था। एलिन ने अंतराष्ट्रीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता की अंडर 11 श्रेणी में भाग लेते हुए प्रतियोगिता में दो पदक जीते जिसमें एक स्वर्ण दूसरा रजत पदक शामिल हैं। एलिन काल्टा डीएवी न्यू शिमला में 5वीं कक्षा में पढ़ती है। एलिन के पिता संजीव काल्टा पेशे से बागवान हैं जबकि माता रीना काल्टा गृहणी हैं।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles