हिमाचल आजकल
शिमला। एसजेवीएन के अयक्ष व प्रबधा निदेशक नंद लाल शर्मा को डा. वाई. एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय द्वारा मानद डॉक्टरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। डा. वाई. एस. परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह के दौरान मानद डॉक्ट्रेट की उपाधि प्रदान की गई। दीक्षांत समारोह की अयक्षता प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने की, जबकि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह इस अवसर पर मुख्य अतिथि रहे।
यह प्रतिष्ठित सम्मान विदयुत उत्पादन और प्रशासन के क्षेत्र में नंद लाल शर्मा के असााारण योगदान को रेखांकित करता है, जिससे उनकी छवि एक अग्रणी दिग्गज के रूप में मजबूत हुई है। विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र नंद लाल शर्मा ने वर्ष 1985 में कृषि में स्नातक की डिग्री हासिल की। उन्होंने ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्रदेश के बिलासपुर जिले के गांव दोहक के नजदीक सरकारी स्कूलों से पूरी की। उनहोंने वर्ष 1989 में प्रतिष्ठित हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा में एक अधिकारी के रूप में अपनी व्यावसायिक यात्रा शुरू की।


| All Rights Reserved | Website By :