हिमाचल आजकल
शिमला । शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के प्रयासों से बुधवार को जुब्बल तहसील की बरथाटा पंचायत के अंतर्गत बलाई केलवी सम्पर्क सड़क की प्रशासन द्वारा सफलतापूर्वक पासिंग की गई।

कांग्रेस सरकार के गठन के बाद महज़ एक साल के अंतराल में रोहित ठाकुर के प्रयासों से जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में आज 43वीं सड़क व उप चुनाव के बाद दो वर्ष के अंतराल में अभी तक 63वीं सड़क की सफल पासिंग सम्भव हो पाई हैं जबकि भाजपा के 4 वर्ष के कार्यकाल में मात्र 5 सड़को की ही पासिंग हो पाई, विकास के झूठे और खोखले दावे करने वाली पूर्व भाजपा सरकार के 5 वर्षों के कार्यकाल में पूरे विधानसभा क्षेत्र की अनदेखी की गई । इस कार्य के लिए बरथाटा पंचायत के लोगों ने रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया।


| All Rights Reserved | Website By :