Monday, August 3, 2026

एकल खिडक़ी स्वीकृति व अनुश्रवण प्राधिकरण ने 1937 करोड़ की परियोजनाओं  को दी मंजूरी

हिामाचल आजकल
शिमला। एकल खिडक़ी स्वीकृति व अनुश्रवण प्राधिकरण ने नए उद्यमियों की स्थापना और मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए करीब 1937 करोड़ रुपए के प्रस्तावित निवेश की 27 प्रस्तावित परियोजनाओं  को मंजूरी प्रदान की। सरकार का यह प्रयास राज्य को निवेश अनुकूल गंतव्य के रूप में स्थापित करता है। इससे लगभग 2 हजार 715 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार शाम एकल खिडक़ी स्वीकृति व अनुश्रवण प्राधिकरण की 28वीं बैठक की अध्यक्षता की।
नए प्रस्तावों में प्राधिकरण द्वारा जिला सोलन की नालागढ़ तहसील में टेबलेट व कैप्सूल के निर्माण के लिए मैसर्स जिनोन प्राइवेट लिमिटेड आईए प्लासरा को, मास्टर मैसर्स फार्मूलेशन सीईओ आईए प्लासरा तहसील नालागढ़ जिला सोलन को टेबलेट, कैप्सलल व आेइनटमेंट के निर्माण के लिए, मैसर्स गौतमी एक्वाकेम प्राइवेट लिमिटेड मोहलल जतपुर तहसील महतपुर जिला ऊना को सोडियम क्लोराइड एनएसीआईआे के लिए, मैसर्स जे. एप्पल सीए स्टोर चिडग़ांव रोहड़ू जिला शिमला को कोल्ड स्टोर स्थापित करने के लिए मैसर्स धीर रोसिन एंड टरपेंटाइन फैक्टरी आई.ए टाहलीवाला, तहसील हरोली को रोसिन और तारपीन तेल के लिए, मैसर्स हिम दीप एलक्लीज केमिकल विलेज धमांदरी जिला ऊना को कास्टिक सोडा लिक्विड, हाइड्रोजन, क्लोरीन के बनाने के लिए, मैसर्स एग्रोफार्म वैंचर्स प्राईवेट लिमिटेड गांव नरचौत, तहसील ठियोग जिला शिमला को कोल्ड स्टोर निर्मित करने, मैसर्स स्कटिल हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड विलेज खेरी, कालाअम्ब तहसील नाहन जिला सिरमौर को ड्राई इजेक्शन, आई ड्रोप्स तैयार करने, मैसर्स महालक्ष्मी स्पीनटैक्स प्राइवेट लिमिटेड यूनिट 4 ग्रांव मानपुरा तहसील बद्दी जिला सोलन को पॉलिस्टर स्टेपल फाइबर और पलिस्टर चिप के निर्माण के लिए और मैसर्स भविष्य इनोवेशन, आईए मझौली जिला सोलन को कोरूगेटिड बक्स और मोनो कार्टन इत्यादि के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।
प्राधिकरण द्वारा विस्तार प्रस्तावों में मैसर्स प्रक्टर एंड गैम्बल होम प्रोडक्टस प्राइवेट लिमिटेड आई$ए$ कथा तहसील बद्दी जिला सोलन को शैम्पू, डिटर्जेंट पाउडर तैयार करने, मैसर्स लरियल इंडिया प्राईवेट लिमिटेड झाड़माझरी, तहसील बद्दी जिला सोलन को हेयर कलर, मेडिकेटिड टयलेट सोप तैयार करने के लिए, मैसर्स केग इंडस्ट्रीज गांव मोगीनंद नाहन जिला सिरमौर को मल्टिड मिल्क फूड, आयुर्वेदिक हैल्थ स्पलीमेंट , मैसर्स फरमेंटा बायोटेक लिमिटेड, गांव टकोली नगर्वाइं जिला मंडी को पेनिसिलिन जी एमीडेज बायोकैटलिस्ट, डीएचसी, विटामिन डी-3 निर्मित करने, मैसर्स मेराकी एंटरप्राइजेज, गांव निहाल खेड़ा नालागढ़ जिला सोलन को एल्यूमिनियन के रोलिंग कोटिंग लेमिनेशन तैयार करने, मैसर्स पार्कसन्स पैकेजिंग लिमिटेड एचपीएस$आईडीसी औद्योगिक क्षेत्र बद्दी जिला सोलन को कोरूगेटिड बक्सीज, मोनोकार्टन तैयार करने, मैसर्स डक्टर रेड्डीस लेबोरेट्रीस लिमिटेड एफ$टी$आे-12 गांव कुंझाल तहसील बद्दी जिला सोलन को टैबलेटस, कैप्सूल, क्रीम, जैल व कस्मेस्टूकल तैयार करने, मैसर्स प्राइम स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड गांव बटेट, बरोटीवाला, जिला सोलन को एमएस बिलेट, टीएमटी बार राउंड एंगल चौनल एमएस फ्लैट अदर आयरन प्रोडक्टस, एमएस पाइप तैयार करने, मैसर्स मोंडेलेज इंडिया फूडस प्राइवेट लिमिटेड, गांव संधोली जिला सोलन को फाइफ स्टार, मोलडिड चकलेट, क्रमब, जेम्स तैयार करने, मैसर्स फ्रेंडस अलयज गांव बटेड बद्दी जिला सोलन को एम$एस$ एंगल और बिलेटस के निर्माण के लिए मैसर्स, एमटी अटोक्राफ्ट प्राइवेट लिमिटेड गांव बरोटीवाला, तहसील बद्दी जिला सोलन को ऑटो कम्पोनेंटस के निर्माण के लिए, मैसर्स 3 जनरेशनस, विलेज थाना, तहसील बद्दी जिला सोलन को प्लास्टिक ऑटो अक्सेसरीज के निर्माण के लिए, मैसर्स एनपीपी प्रिटिंग एंड पैकेजिंग मालपुर बद्दी जिला सोलन को मोनोकार्टन, इंसर्ट के निर्माण के लिए मैसर्स हिन्दुस्तान पलीफेब, औद्योगिक क्षेत्र दावनी तहसील बद्दी जिला सोलन को इंजेक्शन, इन्फ्यूजन-प्ट फ्लूइड्स इत्यादि तैयार करने के लिए, मैसर्स ल्यूमिनस पावर टेक्रोलजीज प्राइवेट लिमिटेड गांव मालपुर तहसील बद्दी जिला सोलन को इंवर्टस यूपीएस, ट्रांसफोर्मर्स, पीसीबीए$, सोलर प्रोडक्टस, बैटरी असेम्बली के निर्माण के लिए, मैसर्स ग्राइंडवैल नटर्न लिमिटेड, गांव बटेड, बरोटीवाला, सब-डिविजन बद्दी जिला सोलन को बांडेड एब्रेसिव्स व कोडेड एब्रेसिव्स के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles