हिमाचल आजकल
शिमला । टिक्कर नावर क्षेत्र के दरोटी गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों के दुखद निधन पर के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरा दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।
इस हृदयविदारक सड़क दुर्घटना में कुशल पुत्र प्रमोद एवं उनकी माता कल्पना देवी पत्नी प्रमोद, निवासी दरोटी गांव, सहित तीन नेपाली नागरिकों की मृत्यु हुई है। वहीं, एक नेपाली मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है।
रोहित ठाकुर ने कहा कि इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
उन्होंने कहा कि इस कठिन एवं दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं प्रभावित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार एवं अपूरणीय दुःख को सहन करने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें।
रोहित ठाकुर ने कहा कि उन्होंने प्रशासन को पीड़ित परिवारों को फौरी राहत उपलब्ध करवाने तथा घायल व्यक्ति को उपचार एवं आवश्यक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।


| All Rights Reserved | Website By :