Monday, August 3, 2026

मन की बात कार्यक्रम से बनी देश के लोगों की अलग पहचान : जयराम ठाकुर

हिमाचल आजकल
शिमला। भाजपा के वरिष्ठ नेता व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भाजपा मुख्यालय दीपकमाल चक्कर शिमला में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए कार्यक्रम मन की बात एक एेसा प्लेटफर्म है जहां पर पूरे देश के अलग अलग क्षेत्र में काम करने वाले लोग पहचान मिली है। इस मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से एक बहुत बड़ा प्लेटफर्म प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपलब्ध कराया है, जहां उनकी पहचान पूरे देश के साथ हुई।
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम जिस प्रकार से अब एक नियमित व्यवस्था के तहत एक महत्वपूर्ण स्थान जो भाजपा के तक ही सीमित नहीं रह गया अपितु देश के हर नागरिक तक यह कार्यक्रम पहुंच गया और हर नागरिक मन की बात का इंतजार करते है। उन्होने कहा कि जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री का पिछले दस वर्षों से मन की बात का नियमित कार्यक्रम चल रहा है। देश भर से एेसे नए नए हर क्षेत्र से अहम जानकारी शायद जीवन में सहजता और सरलता से हासिल करना कठिन हो वो जानकारिया चाहे वो सांस्कृतिक धरोवर की ²ष्टि से है। इस कार्यक्रम में उनके साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, प्रदेश महामंत्री संगठन सिद्घीर्थन, महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कटवाल, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे।

Get in Touch

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Articles