पहले सत्र में ऊना, हमीरपुर व सिरमौर जिला के विधायकों ने मुख्यमंत्री के सामने प्राथमिकताएं रखी
हिमाचल आजकल
शिमला। ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार अगले चार वर्षों में हिमाचल को आत्मनिर्भर और 10 वर्षों में देश के सबसे समृद्घ राज्यों में शामिल करने के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है। विधायक प्राथमिकता बैठकों में होने वाली चर्चा से हमें प्रदेश में विकास की दिशा तय करने के लिए बहुमूल्य सुझाव प्राप्त होंगे। वर्तमान सरकार प्रदेश के सभी क्षेत्रों तथा समाज के सभी वर्गों के तीव्र व संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्घ हैं। उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को राज्य सरकार ने नीतिगत दस्तावेज के रूप में अपनाया है और इसके प्रभावी कार्यान्वयन के लिए मजबूती से कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने सोमवार को यहां वर्ष 2024-25 के लिए विधायकों की प्राथमिकताएं निर्धारित करने के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता की। पहले दिन के पहले सत्र में जिला ऊना, हमीरपुर व सिरमौर के विधायकों की प्राथमिकताओं पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा वार्षिक योजना 2024-25 का आकार 9989$ 49 करोड़ प्रस्तावित किया गया है।
बॉक्स
जिला ऊना
ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने उनके चुनाव क्षेत्र में पुराने कार्यों को पूरा करने के लिए पर्याप्त धन की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने आपदा के दौरान विधायक निधि के नियमों में बदलाव कर रिटेनिंग वॉल के लिए प्रभावितों को धन देने का प्रावधान किया है जिसे जून 2024 से आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौतन्य शर्मा ने दौलतपुर चौैक महाविद्यालय और स्कूल को अलग-अलग परिसर में स्थापित करने के अलावा उनके क्षेत्र में नशा माफिया पर लगाम कसने की मांग की।
कुटलैहड़ क्षेत्र के विधायक देवेंद्र भुट्टो ने खिलाडिय़ों की डाइट मनी बढ़ाने तथा खेल संघों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने की मांग की। उन्होंने बेसहारा पशुआें को सहारा प्रदान करने के लिए ठोस कदम उठाने का भी आग्रह किया।

बॉक्स
जिला हमीरपुर
भोरंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुरेश कुमार ने सीर खड्ड का तटीयकरण करने की मांग की। उन्होंने क्षेत्र में निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में गुणवत्ता सुनिश्चित करने का मुद्दा उठाया तथा भोरंज स्कूल में बहु-उद्देशीय हल बनाने की मांग की।
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा ने हमीरपुर में नए बस अड्डे के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने हमीरपुर में पलीक्लीनिक खोलने तथा जिला मुख्यालय में नया मिनी सचिवालय खोलने की मांग की।
बड़सर विधानसभा क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल ने किसानों को लाभान्वित करने के लिए क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की। उन्होंने विद्युत आपूर्ति के लिए आधारभूत ढांचा सु²ढ़ करने और सडक़ों के साथ उचित निकासी की व्यवस्था करने और बिझड़ी में पुलिस थाना खोलने का आग्रह किया।
बॉक्स
जिला सिरमौर
पच्छाद विधानसभा क्षेत्र की विधायक रीना कश्यप ने क्षेत्र में जल शक्ति मण्डल खोलने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शिरगुल और भूरेश्वर मंदिर के अलावा अन्य पर्यटन स्थलों को विकसित करने की मांग की। उन्होंने सराहां-चंडीगढ़ सडक़ की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र बनाने की मांग की।
नाहन विधानसभा क्षेत्र के विधायक अजय सालंकी ने क्षेत्र के विकास के लिए 30 करोड़ रुपये की घोषणाएं करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का आभार व्यक्त किया। उन्होंने डा. यशवन्त सिंह परमार चिकित्सा महाविद्यालय नाहन में विशेषज्ञ चिकित्सकों और नर्सों के पदों को भरने की मांग की। उन्होंने भूमिहीनों को गृह निर्माण के लिए भूमि आवंटित करने की मांग की।
पांवटा विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि यमुना नदी की हिमाचल की सीमा तय करने की मांग की, ताकि वहां पर अवैध खनन को रोका जा सके। उन्होंने क्षेत्र के किसानों को टयूबवेल चलाने के लिए बिजली के लंबित कनेक्शन शीघ्र प्रदान करने की मांग की और पांवटा साहिब में पार्किंग की समस्या का समाधान करने का भी आग्रह किया।


| All Rights Reserved | Website By :