हिमाचल आजकल
शिमला। जुब्बल तहसील की ग्राम पंचायत नन्दपुर की प्रधान सुमन ठाकुर की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से मुलाक़ात की। प्रतिनिधमंडल ने नन्दपुर पंचायत में राजकीय वरिष्ट माध्यमिक नन्दपुर के भवन, पंचायत घर की सुरक्षा दीवार, ग्राम बदियार सामुदायिक भवन शलाड़, बलाई सड़क संपर्क मार्ग की मैटलिंग, अणु मंडी-राजपुरी सड़क सम्पर्क मार्ग के निर्माण व अन्य चल रहें विकासात्मक कार्यो के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधमंडल ने अन्टी-राजपुरी मार्ग को स्तरोन्नत करने के मुद्दे को उठाया। उन्होंने कहा कि सड़क में अप्रिय घटनाएं घटने के मामलें सामने आए हैं। प्रतिनिधिमंडल ने अन्टी-राजपुरी सड़क मार्ग में क्रेश बैरियर लगाने की मांग की। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि अन्टी-राजपुरी मार्ग को स्तरोन्नत करने के लिए लोक निर्माण विभाग को आवश्यक दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं। उन्होंने नन्दपुर पंचायत के प्रतिनिधिमंडल की मांगों को चरणबद्ध तरीक़े से पूरा करने का आश्वासन दिया। इस दौरान भीम सिंह झौहटा निदेशक हिम्फेड, समीला झिकटा बीडीसी सदस्य, शिव सिंह रपटा पूर्व प्रधान, बेबी पांजटा,कृष्ण पाल ठाकुर, प्रमोद सिथटा, जीवन ठाकुर, हरदेव शर्मा आदि भी मौजूद रहें।


| All Rights Reserved | Website By :